Bala Ji Ki Aarti | बालाजी जी की आरती

 Bala Ji Ki Aarti | बालाजी हनुमान जी की आरती
Bala Ji Ki Aarti | बालाजी हनुमान जी की आरती

बालाजी हनुमान जी की आरती

ॐ जय हनुमत वीरा,
स्वामी जय हनुमत वीरा ।
संकट मोचन स्वामी,
तुम हो रनधीरा ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

पवन पुत्र अंजनी सूत,
महिमा अति भारी ।
दुःख दरिद्र मिटाओ,
संकट सब हारी ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

बाल समय में तुमने,
रवि को भक्ष लियो ।
देवन स्तुति किन्ही,
तुरतहिं छोड़ दियो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

कपि सुग्रीव राम संग,
मैत्री करवाई।
अभिमानी बलि मेटयो,
कीर्ति रही छाई ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

जारि लंक सिय-सुधि ले आए,
वानर हर्षाये ।
कारज कठिन सुधारे,
रघुबर मन भाये ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

शक्ति लगी लक्ष्मण को,
भारी सोच भयो ।
लाय संजीवन बूटी,
दुःख सब दूर कियो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

रामहि ले अहिरावण,
जब पाताल गयो ।
ताहि मारी प्रभु लाय,
जय जयकार भयो ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

राजत मेहंदीपुर में,
दर्शन सुखकारी ।
मंगल और शनिश्चर,
मेला है जारी ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

श्री बालाजी की आरती,
जो कोई नर गावे ।
कहत इन्द्र हर्षित,
मनवांछित फल पावे ॥
॥ ॐ जय हनुमत वीरा..॥

Shri Balaji Ki Aarti

Om Jai Hanumat Veera,
Swami Jai Hanuat Veera ।
Sankat Mochan Swami,
Tum ho Randhira ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Pawan Putra Anjani Sut,
mahima ati bhari ।
Dukh Daridra mitao,
Sankat sab hari ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Bal Samay Mein Tumne,
Ravi Ko Bhaksh Liyo ।
Devan Stuti Kinhee,
Turahin Chor Diyo ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Kapi Sugreev Ram Sang,
Maitri Karvai ।
Abhimani Bali Metyo,
Kirti Rahi Chai ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Jari Lank Siye Sudhi Le Aaye,
Vanar Harshaye ।
Karaj Kathin Sudhare,
Raghuvar Maan Bhaye ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Shakti Lagi Lakshman Ko,
Bhari Soch Bhayo ।
Lay Sanjivan Booti,
Dukh Sab Door Kiyo ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Ramahi Le Ahiravan,
Jabh Patal Gayo।
Tahi Mari Prabhu Lay,
Jai Jaikar Bhayo ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Rajat Memdhipur Mein,
Darshan Sukhkari ।
Mangal Aur Shanischar,
Mela Hai Jari ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

Shri Balaji Ki Aarti,
Jo Koi Nar Gave।
Kahat Indra Harshit,
Maan Vanchhit Phal Pave ॥
॥Om Jai Hanumat Veera..॥

बालाजी की पूजा कैसे की जाती है?

हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने के लिए मंगलवार के दिन श्री बालाजी चालीसा का पाठ करना चाहिए। श्री बालाजी चालीसा का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आप रोजाना भी श्री बालाजी चालीसा का पाठ कर सकते हैं। इसके साथ ही व्यक्ति को रोजाना नियमित रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।

बालाजी को क्या चढ़ाना चाहिए?

पान का बीड़ा आपने सुनी होगी एक प्रचलित लोकोक्ति ‘बीड़ा उठाना’। …
लौंग, इलायची और सुपारी …
नारियल चढ़ाएं …
गुड़-चने का प्रसाद …
इमरती …
लड्‍डू …
केसर-भात

Leave a Comment